लखनऊ में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती के साथ 8 सालों तक दुष्कर्म किया और बाद में शादी की बात पर इनकार कर दिया. युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
युवती ने लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने एक युवक के ऊपर असली पहचान छिपाकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं. युवती ने आरोप लगाए हैं कि इंदिरा नगर के रहने वाले अली शेख ने पहचान छिपाकर उसे गुमराह किया. जानकारी के मुताबिक महानगर की रहने वाली युवती ने इन आरोपों को युवक के ऊपर लगाया है.
8 साल पहले हुई थी मुलाकात
युवती ने 5 अप्रैल को गाजीपुर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. युवती ने आरोप लगाया है कि लगभग 8 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. उस दौरान आरोपी ने अपना नाम अमन सिंह बताते हुए युवती से उसका मोबाइल नंबर लिया था. जिसके बाद समय के साथ दोस्ती बढ़ गई और युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए.
शादी से कर दिया इनकार
युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में शादी से मना कर दिया. जिसके बाद आरोपी की असली पहचान अली शेख के रूप में सामने आई. युवती ने बताया कि जब उसने आरोपी से असली पहचान को लेकर बात पूछी, तो उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी करने की बात करके युवती को शांत कराने की कोशिश भी की.
बातचीत के बहाने किया दुष्कर्म
आरोपी ने युवती को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. युवती ने आरोपी लगाया है कि 1 अप्रैल को युवक ने बातचीत करने के नाम पर उसे इंदिरा नगर में मौजूद एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करके मारपीट की. पुलिस ने बताया कि आरोपी बढ़ई का काम करता है और उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के साथ यौन शोषण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- होटल में पकड़े गए कपल्स! पुलिस ने लिया एक्शन; सड़क पर ही कराई गई शादी
