हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक युवती ने माता पिता के खफा होने के बाद में सुसाइड कर लिया है. युवती के प्रेम विवाह कर लेने के बाद में माता पिता नाराज रहने लगे थे. इसी कारण से उसने यह कड़ा फैसला लिया है. मृतिका की पहचान 20 वर्षीय चंचल के रूप में की गई है. वह इलेक्ट्रिकल ट्रेड से आईटीआई कर रही थी.
जानकारी के अनुसार चंचल का उसी गली में रहने वाले जतिन से ढाई साल से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों की जाति अलग थी. इसी कारण से 25 जून 2025 को दोनों ने माता पिता ने मानने के कारण कोर्ट में शादी कर ली. चंचल अपने पति जतिन संग ही रहकर अपना जीवन निर्वाह कर रही थी. जतिन बल्लभगढ़ के एक गोदाम में काम करता था. रात के समय में अकसर वह वहां पर माल उतारता था.
हालांकि, चंचल के माता पिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था. एक ही गली में होने के बाद भी माता पिता ने चंचल से बात करनी बंद कर दी थी. इसी से परेशान होने के बाद में युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लग गई. जतिन कई बार उसे समय के साथ सब ठीक हो जाएगा बोलता लेकिन फिर भी चंचल मानसिक रूप से परेशान हो गई. माता पिता से बात न हो पाने के कारण युवती ने गम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सोमवार की रात भी जतिन काम करके वापस आया था. हालांकि, चंचल ऐसा कदम उठा लेगी किसी को भी नहीं पता था. चंचल ने छत पर पंखा टांगने वाली कुंड़ी पर चुन्नी को फंसाकर आत्महत्या कर ली थी. चंचल को रात में सर्वोदय और फिर बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया. शव को पोस्टमार्टम कर उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की गई. मृतका के पिता और पति दोनों का बयान लिया. पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें: तीसरी शादी में रोड़ा बन रहा था 11 महीने का बच्चा, मां ने उठाया खतरनाक कदम, पुलिस जांच में खुली मां की हैवानियत
