PPS to IPS promotion list: प्रदेश के 30 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के आईपीएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग मुख्यालय में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में इनकी पदोन्नति को स्वीकृति दे दी गई. हाल ही में दिल्ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) मुख्यालय में हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इन सभी 30 नामों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी गई है.
चयन की प्रक्रिया और बैच
इस पदोन्नति प्रक्रिया के तहत मुख्य रूप से 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के PPS अधिकारियों के नामों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. सालों से अपनी सेवाओं के माध्यम से विभाग में योगदान दे रहे इन वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य अनुभव और दक्षता को देखते हुए DPC ने इन्हें IPS संवर्ग में शामिल करने की संस्तुति दी है.
क्या होगी आगे की प्रक्रिया
विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा नामों पर सहमति बनने के बाद अब यह मामला केंद्र सरकार के पास जाएगा. केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद ही राज्य सरकार द्वारा इन अधिकारियों की नियुक्ति के आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे. इस पदोन्नति से न केवल संबंधित अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी.
कौन अधिकारी बनेंगे IPS
सुरेश चंद्र रावत,शोएब इकबाल,राहुल मिठास,आलोक कुमार शर्मा,राजकुमार,महेश सिंह अत्री,विनीत भटनागर,जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,शशि शेखर सिंह,
कुलदीप सिंह,ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद,हरेंद्र प्रताप यादव,वंश राज सिंह यादव,डॉ. कृष्णा गोपाल,मधुबन कुमार सिंह,
कपिल देव सिंह,बलवंत कुमार चौधरी,राहुल श्रीवास्तव,राजेश कुमार पांडे,प्रीति बाला गुप्ता,विकास चंद्र त्रिपाठी,पूर्णेन्दु सिंह,अभय नाथ त्रिपाठी,हरेंद्र कुमार,पवित्र मोहन त्रिपाठी,देवेश कुमार शर्मा,मार्तंड प्रकाश सिंह,प्रशांत कुमार प्रसाद,सिद्धार्थ वर्मा,डॉ. अरविंद कुमार
पुलिस महकमे में खुशी
लंबे समय से अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे इन अधिकारियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. इस खबर के सामने आते ही उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है.जानकारों का मानना है कि इन अनुभवी अधिकारियों के IPS बनने से पुलिस की कार्यप्रणाली में अधिक निखार आएगा और कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें: डेनमार्क में अजान पर लगेगा बैन? सरकार ने फिर शुरू की तैयारी, कहा- इस्लामीकरण की कोई जगह नहीं
