छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, सुरक्षाबलों द्वारा इनामी नक्सली को ढेर करने के लिए शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन अब पूरा हो गया है. बता दें कि सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, इनामी नक्सली को ढेर कर दिया गया है. मारा गया नक्सली कई लोगों की हत्या के पीछे जुड़ा हुआ था.
जानकारी के अनुसार सुकमा के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगल में कुल नक्सलियों के होने की खबर मिली थी. इसी सूचना के आधार पर सुकमा के DRG और टीम ने एक सर्च ऑपरेशन को शुरू किया था. एसपी किरण चव्हाण के निर्देश पर इन नक्सलियों के लिए सर्च ऑपरेशन को शुरू करा गया था. माओवादियों और सुरक्षाबल की टीम में रूक-रूक कर काफी देर तक फायरिंग हुई. इस फायरिंग के बाद में जब सर्च किया गया तो 1 पुरुष नक्सली का हथियार के साथ में शव बरामद हुआ. नक्सली के ऊपर करीब 5 लाख का इनाम था. नक्सली की पहचान प्लाटून नं 31 सेक्शन कमांडर PPCM मूचाकी कैलाश है. आरोपी नक्सली सुकमा के पूलनपाड़ थाना चिंतलनार का निवासी था.
वहीं, इस बड़ी सफलता के बाद में अन्य नक्सली को भी जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, उनके पास में आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका है. वहीं, आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के पास में अब आत्मसमर्पण करने का अंतिम चरण है. साथ ही आत्मसमर्पण करने के लिए भी कुछ ही दिन रह गए है. उनके पास में इज्जत और शांति से जीवन जीने का एक ही मौका है.
ये भी पढ़ें: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर! नितिन नबीन ने छोड़ी विधानसभा सदस्यता; खत्म किया 20 साल का सफर
