ग्रेटर नोएडा में आए दिन गड्ढे में गिरने के कारण मौत की खबर सामने आती रहती है. ऐसे में एक और खबर सामने आ रही है, जिसने की स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. दरअसल, एक 5 साल के बच्चे के गड्ढे में गिरने के कारण मौत की खबर सामने आ रही है. घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी की बताई जा रही है.
ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण
बता दें कि बच्चे का नाम देव है. वह छपरौला गांव के स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था. बच्चे के पिता का नाम उमेश कुमार है. पूरा परिवार प्रीत विहार कॉलोनी में रह रहा था. उमेश ई रिक्शा चलाकर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण किया करता था.
खेलते-खेलते अचानक गिरा गड्ढे में
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि देव दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद में खेलने के लिए बाहर चला गया था. कॉलोनी के पास में ही किसान का खाली खेत है, जिसमें कॉलोनी के घरों से निकलने वाला पानी जमा होता है. खेलते-खेलते अचानक ही देव उस गड्ढे में गिर गया था. गड्डे में बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत इक्ट्ठा हो गए.
सभी लोगों ने बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला और उसके बाद अस्पताल में ले गए. हालांकि, वहां डॉक्टरों द्वारा बच्चे की मृत घोषित कर दिया गया. अभी तक परिवार वालों की तरफ से कोई भी शिकायत पुलिस को दर्ज नहीं कराई गई है.
