जमशेदपुर से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे में जिंदा बम मिला है. मामले के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है. यह बम 21 मार्च को पानीपड़ा नागुड़साई में बालू खुदाई के काम के समय में मिला है.
मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक गांव के रहने वाले कुछ लोग नदी किनारे में बालू की खुदाई का काम कर रहे थे. उसी दौरान उन्हें जमीन के अंदर से बम मिला था. जैसे ही बम मिलने की सूचना लोगों को मिली, तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई.
सूचना मिलने के बाद में प्रशासन भी मौके पर पहुंची और बम की जांच की. जांच के बाद में काफी बड़ा खुलासा हुआ. दरअसल, बम अत्यंत शक्तिशाली है. प्रशासन द्वारा उसे 22 मार्च को डिफ्यूज करने की तैयारी की गई है. इस बम को डिफ्यूज करने के लिए रांची सें बम निरोधक दस्ता की स्पेशल टीम और आर्मी को बुलाया गया है. आज इसे स्पेशल टीम की निगरानी में डिफ्यूज किया जाएगा.
बताया जा रहा हैं कि बम का आकार गैस सिलेंडर जितना है. साथ ही जिसका वजन भी 500 पाउंड यानी 227 किलोग्राम है. बम पर Made in America लिखा हुआ साथ ही मॉडल AN-M64 लिखा हुआ है.
विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि ये बम सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय अनएक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस हो सकता है. यह एक अमेरिकी मिसाइल है. जोकि अभी तक जिंदा है.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद क्यूबा की मदद को आगे आया चीन के बाद रूस: ट्रंप की नीति को चुनौती?
