देश में इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये दावा किया जा रहा है कि भारत में दोबारा से नोटबंदी होने वाली है और 500 के नोट फिर से सरकार बंद कर सकती है. सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट वायरल होने के बाद अब सरकार ने खुद सफाई दी है.
8 नवंबर 2026 को हुई थी नोटबंदी
8 नवंबर 2026 में 500 और 100 के नोटों के बंद होने से पूरे देश में अफरा-तफरी मच गई थी. सरकार के इस फैसले से पूरे देश में बैंकों और ATM के बाहर लंबी लाइनें लगने लगी थीं. लोगों को इस बात की जल्दी थी, कि उनके पास मौजूद 500 और 1000 के नोटों को वे बदल सकें. वे दिन लोगों को आज भी याद हैं. इसी बीच अब देश में दोबारा से इस तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि सरकार फिर से नोटबंदी करने जा रही है, लेकिन क्या आप इसकी सच्चाई जानते हैं.
मार्च 2026 से बंद हो जाएंगे 500 के नोट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है, कि सरकार देश में दोबारा से नोटबंदी करने जा रही है. देश में ऐसी बातें फैल रही हैं कि सरकार मार्च 2026 से सरकार 500 के नोटों को बंद कर देगी और ATM से भी 500 के नोट मार्च 2026 के बाद में नहीं निकलेंगे. सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद में लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या देश में सच में दोबारा से नोटबंदी होने वाली है और 500 के नोटों को फिर से बंद किया जा रहा है? लेकिन कई लोगों को इस बात के पीछे की सच्चाई नहीं पता है.
क्या है नोटबंदी की असली सच्चाई?

https://x.com/PIBFactCheck/status/2007021671887294491?s=20
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि देश में मार्च 2026 से 500 रुपए की करेंसी दोबारा से बंद होने वाली है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन सभी दावों को खारिज किया है. लोगों का यह मानना था, कि सरकार मार्च 2026 से 500 की करेंसी को बंद कर देगी. PIB ने इन सभी दावों को पूरी तरह से झूठा और गुमराह करने का रास्ता बताया है. मतलब इससे साफ होता है कि सरकार इस तरह का कोई भी फैसला लेने वाली नहीं है.
देश में नहीं होगी नोटबंदी
सोशल मीडिया पर PIB की फैक्ट-चेकिंग यूनिट ने पोस्ट करके बताया है कि रिजर्व बैंक ने 500 के नोट बंद करने की किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की है. PIB ने बताया है कि RBI द्वारा मार्च 2026 तक 500 के नोटों को बंद कर देने का दावा पूरी तरह से गलत है और देश में इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है. इससे साफ होता है कि मार्च 2026 के बाद भी 500 के नोटों का सर्कुलेशन पूरी तरह से जारी रहेगा और ये नोट पूरे देश में वैलिड रहेंगे.
देश में पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
देश में इस तरह की अफवाहें पहली बार नहीं उड़ रही हैं. इस तरह के फर्जी दावे पहले भी किए जा चुके हैं. जून में भी एक इसी तरह से अफवाह उड़ी थी कि सरकार मार्च 2026 में 500 रुपए के नोटों को बंद कर देगी और देश में 500 के नोट अनवैलिड हो जाएंगे. हालांकि इस तरह से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पोस्ट पूरी तरह से झूठे और गलत हैं. सरकार की किसी भी तरह की नोटबंदी को लेकर अभी किसी भी तरह की कोई योजना नहीं है.
