दिल्ली की हवा में प्रदूषण इस साल बहुत ज्यादा देखने को मिला है. AQI इस साल 700 से भी अधिक दर्ज किया था. दिल्ली सरकार हवा में प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है. सरकार प्रदूषण से निपटारा करने में लगी ही हुई थी कि इसी बीच एक और समस्या दिखाई देने लगी है. दरअसल, हवा में काफी खतरनाक बैक्टीरिया पाए जा रहे हैं. ये बैक्टीरिया कोई मामूली नहीं बल्कि काफी जहरीले है. लोगों के शरीर में यह प्रवेश करके कई बीमारियों को पैदा कर सकती है.
शोध में मिली बड़ी मात्रा
हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार दिल्ली की हवा में एंटीबायोटिक को प्रतिरोध करने वाले बैक्टीरिया काफी बड़ी संख्या में पाए गए है. इन्हें सुपरबग के नाम से भी जाना जाता है. आउटडोर के साथ-साथ इनडोर में भी यह बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं. इस बैक्टीरिया का इतना ज्यादा बढ़ना लोगों के लिए काफी ज्यादा चिंताजनक स्थिति है.
इस अध्ययन को करने के लिए शोधकर्ताओं ने दिल्ली की कई जगहों से वायु के नमूने को इकट्ठा किया. सभी नमूने के इकट्ठा करने के बाद विश्लेषण में पाया गया कि हवा में खतरनाक बैक्टीरिया की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है. इसमें एमआरएस जैसे बैक्टीरिया, जो कि लोगों के स्वास्थ्य पर असर दे सकते है.
इसके अलावा और भी खतरनाक बैक्टीरिया की मौजूदगी पायी गई है. इस शोध के अनुसार हवा में मौजू़द इस बैक्टीरिया की संख्या WHO की निर्धारित संख्या से काफी अधिक है. इस बैक्टीरिया की संख्या उन इलाकों में ज्यादा हैं, जहां गाडियों का संचालन ज्यादा होता है. शहर में भी इनकी संख्या में काफी वृद्धि देखी गई है.
सर्दियों के समय इस बैक्टीरिया की इतनी संख्या और ज्यादा खतरनाक है. इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं. इसी की वजह से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. लोगों के इम्यून सिस्टम पहले से ही कमजोर होते हैं. शोध में इस बैक्टीरिया को रोकथाम करने की आवश्यकता को भी दर्शाया गया है. साथ ही साथ इससे निपटने के लिए क्रमबंध तरीके से योजना बनाने की बात की गई है.
सर्दियों में क्यों हैं ज्यादा खतरा
सर्दियों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलती है. इस समय सभी वायरस और बैक्टीरिया ठंडे तापमान में और ज्यादा पावरफुल हो जाते हैं. इसी कारण यह तेजी से हमारे शरीर में फैलने लगते हैं. इसके अलावा धूप की कमी से शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जिससे की हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी कम हो जाती है. बीमारियों से लड़ने की शक्ति कम होना वायरस का हवा में ज्यादा जल्दी तैरना इन दोनों कारणों से हमारा शरीर जल्दी इनका शिकार हो जाता है.
ये भी पढ़ें: ठंड के कहर के बीच AIIMS से आई दर्दनाक तस्वीर, अस्पताल के बाहर सोते दिखाई दिए मरीज
