अमरनाथ यात्रा का प्लान बनाने वाले श्रदालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलने वाली है. हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के कारण नियमों का पालन काफी सख्ती से कराया जाता है. आइए जानें किन नियमों का ध्यान रखा आवश्यक होता है.
बता दें कि अमरनाथ यात्रा 38 दिनों तक चलने वाली है. अगर आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा.
रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होने वाली है. हालांकि, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके लोगों ने लिए उपलब्ध है. ऑनलाइन में आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और उसमें सारी जानकारी को भरना है. साथ ही 8 अप्रैल के बाद वाले स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को अपलोड करना है.
ऑफलाइन में आपको अधिकृत बैंक शाखा में जाना है. आवेदन के समय में अपना पहचान पत्र और आधार कार्ड जमा करवाएं. ऑफलाइन मोड़ में आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा. इसके अलावा आवेदन करने के लिए 150 रुपये देना जरूरी होगा.
काम जरूर कराएं वरना नहीं मिलेंगी एंट्री
दरअसल, रजिस्ट्रेशन के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को जम्मू-कश्मीर में निर्धारित केंद्रों से एक कार्ड लेना अनिवार्य होगा. इस कार्ड को लेना काफी जरूरी होगा. अगर आपने कार्ड नहीं लिया तो डोमैल या चंदनवाड़ी में आपको जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.
बता दें कि यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है. केवल 13 से 70 वर्ष के लोग ही आवेदन कर सकते हैं.
इन लोगों का जाना मना
वह महिलाएं जो प्रेग्नेंट है या छह हफ्ते से अधिक के महीने में चल रही है. तो उनको यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! CBSE ने जारी किया 10th 2026 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
