CBSE ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. बता दें कि आज यानी 15 अप्रैल को CBSE ने 10 बोर्ड परीक्षा 2026 सेशन 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. वह छात्र जिन्होंने इस साल 10वीं का एग्जाम दिया था उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है. बता दें इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था, जिनमें 23,16,008 छात्रों सफल हुए है.
पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल परीक्षा में सफल होने वाले बच्चों का प्रतिशत 0.04 अधिक है. बता दें कि इस साल 93.70% प्रतिशत पास हुए है. वह बच्चें जिन्होंने अपना रिजल्ट अभी तक चेक नहीं किया है, तो बता दें कि आप नीचे दिए गए स्टे्पस को फॉलों कर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रिजल्ट देख सकते हैं.
वेबसाइट से ऐसे करें चेक
आपको सबसे पहले results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाना है. उसके बार होमपेज पर दिखाई देने वाले Secondary School Examination Class X 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. स्क्रीन पर मांगी जाने वाली सारी जानकारी को भरें और सबमिट कर दें. आपको आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे डाउनलोड करके एक फोटोकॉपी निकलवा लें.
DigiLocker से मार्कशीट पाने का तरीका
अगर आपके पास DigiLocker है, तो उससे भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आपको DigiLocker के एप और वेबसाइट में होमपेज पर CBSE Results या Education वाले सेक्शन में जाना है. अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं तो सबसे पहले अपने आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एप में लॉगिन करें.
सेक्शन में जाने के बाद में कक्षा, रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का PIN डालें. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे भरे. सभी स्टे्प को फॉलों करने के बाद में आपको आपकी मार्कशीट फोन में मिल जाएगी.
SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
वह छात्र जिनके पास इंटरनेट की समस्या है. वह SMS से भी परिणाम देख सकते हैं. आपको 7738299899 नंबर पर cbse10 [roll number] [school number] फॉर्मेट में अपने फोन से मैसेज भेजना है, जिसके बाद आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
ये भी पढ़ें: जालंधर से गुरुग्राम तक ED की दस्तक, AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी; आम आदमी पार्टी की तीखी प्रतिक्रिया
