Ashok Mittal ED Raid: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है. अशोक मित्तल के 8-9 ठिकानों पर ED ने रेड मारी है. उनके ठिकानों पर लगातार रेड जारी है.

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है. जानकारी के मुताबिक ED की यह कार्रवाई पंजाब के जालंधर में मौजूद उनके आवास और गुरुग्राम में हो रही है. आपको बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाया था.
यूनिवर्सिटी फंड से संबंधित है मामला
जानकारी के मुताबिक ED ने अशोक मित्तल के लगभग 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी की है. अशोक मित्तल और उनके बेटे के पंजाब और गुरुग्राम में मौजूद ठिकानों पर ED की छापेमारी हुई है. जानकारी के मुताबिक अशोक मित्तल द्वारा चलाई जाने वाली यूनिवर्सिटी में फंड से रिलेटेड किसी तरह की कुछ गड़बड़ी पाई गई है. जिसके कारण अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की छापेमारी चालू है.
सुबह 9 बजे से जारी है छानबीन
आपको बता दें कि बुधवार को सुबह लगभग 9 बजे ED की टीम जालंधर में मौजूद उनके घर पर पहुंची थी और मामले में छानबीन को शुरू किया था. उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. आपको बता दें कि ED की टीम डॉक्यूमेंट्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को भी खंगाल रही है. उनके फार्म हाउस पर भी ED की रेड लगातार जारी है.
AAP नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया
अशोक मित्तम के ठिकानों पर ED की रेड के बाद आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करें. बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे. अरविंद केजरीवाल के साथ AAP सांसद संजय सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. संजय सिंह ने X पर लिखा कि जहां-जहां चुनाव होता है BJP अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है. पंजाब चुनाव के पहले राज्य सभा में AAP के उप नेता अशोक मित्तल के घर ED की छापेमारी उसी की एक शुरुआत है.
यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार बना खौफनाक! पसंद के लड़के सो हो रही थी पड़ोसन की शादी; दुल्हन पर फेंका तेजाब
