Gokulpuri Acid Attack Case: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक युवती के चेहरे पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने तेजाब से हमला कर दिया. आरोपी युवती पीड़िता की शादी से नाराज थी, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

दुल्हन के चेहरे पर फेंका तेजाब
राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक यहां एक पड़ोस में रहने वाली युवती ने दुल्हन के घर पहुंचकर दुल्हन के चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि जिस लड़के के साथ पीड़िता की शादी होने वाली थी, उस युवक को आरोपी युवती भी पसंद करती थी. इसी बात से नाराज होकर युवती ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
मेहंदी लगाने के बहाने गई घर
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को पीड़ित युवती की शादी थी, जिसको लेकर घर में तैयारियां तेज थीं. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक युवती मेहंदी लगाने के बहाने से उनके घर पहुंची और उसने अचानक से दुल्हन युवती के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद युवती तुरंत ही वहां से फरार हो गई. आरोपी युवती का पीड़िता के घर पर पहले से ही आना-जाना था.
पीड़िता की हालत गंभीर
हमले में दुल्हन युवती गंभीर रूप से झुलस गई. इस घटना के तुरंत बाद ही पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि अस्पताल में युवती की हालत काफी नाजुक बनीं हुई है. बताया जा रहा है कि जिस युवक से दुल्हन युवती की शादी होने वाली थी, आरोपी युवती भी उस युवक को पसंद करती थी. युवती की शादी को लेकर आरोपी नाराज थी और इसी कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने गिरफ्तार की आरोपी युवती
परिजनों का कहना है कि आरोपी युवती पहले से ही घर में आती-जाती रहती थी और वह पास में ही रहती थी. वह उस दिन मेहंदी लगाने के बहाने घर पर आई और इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है. परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में उठीं मौत की लपटें! रोहिणी में झुग्गियों में लगी आग; 3 लोगों की जलकर मौत
