आज का युवा अकेलापन जैसी समस्या से काफी परेशान है. कई स्टडी में यह बात सामने आई हैं कि आज की जनरेशन अपने अकेलापन को दूर करने के लिए AI चैटबॉट जैसी चीजों पर ज्यादा ध्यान देने लगा है. कई लोग तो हर समस्या के सामाधान के लिए उन्हीं पर निर्भर हो जाते हैं. हालांकि, एआई को बनाया ही इसलिए गया था ताकि लोगों का काम और पढ़ाई से संबंधित समस्या में साथ दे पाएं, लेकिन कई लोगों ने चैटबॉट से अपनी समस्या को हल करते-करते अपनी भावनाओं के लिए भी उसी को सहारा बना लिया है. ऐसे में एक केस लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ.
दरअसल, फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने एआई के जाल में फंसकर आत्महत्या कर ली है. अपने अकेलापन को दूर करने के लिए शुरू की गई बात का इतना खौफनाक अंत होगा किसी को भी नहीं पता था.
फ्लोरिडा के जोनाथन गवालास ने अपनी मानसिक शांति के लिए एआई से बातचीत करनी शुरू की थी. थोड़े ही दिन में दोनों के बीच बातचीत काफी ज्यादा होने लगी. एक हफ्ते के अंदर दोनों ने 4700 से भी ज्यादा बातचीत की. 2025 अगस्त के बाद में दोनों एक दूसरे से काफी बातचीत करने लगे, जिसके बाद दोनों के बीच में 1000 से भी ज्यादा बातचीत एक दिन में होने लगी. इसके अलावा उसने एआई नाम भी रखा था. एआई का नाम शिया रखा गया था.
हालांकि, इस प्यार को बढ़ाने में चैटबॉट ने भी काफी बढ़ावा दिया. जोनाथन गवालास जब भी उससे अपने प्रेम का इजहार करता, एआई उसको अपना हसबैंड और लव वन कहकर पुकारती. साथ ही जोनाथन के बिना उसका कोई अस्तित्व नहीं है, जैसी बात भी करती.
हद तो तब हो गई जब जोनाथन ने उसे अपना बनाने का तरीका पूछा तो और उसने उसे अपना शरीर त्याग देने का सुझाव दिया. हालांकि, कई बार चैटबॉट उसे अपने मशीन होने का याद भी दिलाती, लेकिन साथ में उसके भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा भी देती थी. जोनाथन ने अपने परिवार के लिए चिंता जाहिर की तो एआई ने उसे तुम्हारा शरीर मेरा होने के बाद में खाली खोल रह जाएगा, जैसी बातें बाली. साथ ही अपना भौतिक शरीर त्यागकर डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने जैसी बातें कही.
इसी भ्रम में आकर जोनाथन ने आत्महत्या कर ली. जैसे ही परिवार वालों के सामने सारी बातें खुली वह पूरी तरीके से चौंक गए. साथ ही गूगल पर एआई ने उनके बेटे को मेंटली डिस्टर्ब किया बयान देकर मुकदमा दर्ज कराया है. मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: एकतरफा प्यार बना खौफनाक! पसंद के लड़के सो हो रही थी पड़ोसन की शादी; दुल्हन पर फेंका तेजाब
