आए दिन भारत में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खेलने जैसी वीडियो सामने आते रहती हैं. स्ट्रीट पर मिलने वाले फूड की सच्चाई केवल भारतीय ही नहीं बल्कि दूसरे देश से आने वाले लोग भी वीडियो बनाकर दिखाते हैं. स्ट्रीट में मिलने वाले फूड़ में हाईजीन नाममात्र भी देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते दिखाई दे रहे हैं.
फर्श पर रखकर काटी जा रही सब्जियां
दरअसल, हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट, काफी ज्यादा फेमस हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स काफी गुस्सा करते दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में एक झालमुड़ी वाला ट्रेन में सब्जियां काटते दिखाई दे रहा हैं. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि वह उन सब्जियों को किसी साफ सुथरी जगह नहीं बल्कि ट्रेन के फर्श पर रखकर काट रहा है.
झालमुड़ी वाले की इस हरकत को पास ही खड़ा एक व्यक्ति वीडियो बना लेता है.
हालांकि, सबसे चिंताजनक बात तो यह हैं कि ट्रेन में इतनी बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं. लोगों के गंदे पैर और थूकना आदि सभी चीजें फर्श पर होती है. ऐसे में झालमुड़ी वाले का वहां सब्जी काटना काफी चिंताजनक है. कितने ही लोगों ने उससे यह झालमुड़ी खरीदी होगी, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि वह जो खा रहे उसमें डाली गई सब्जियां ट्रेन के फर्श पर काटी गई है.
यूजर्स ने किया कमेंट
यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर क्रोधित होते दिखाई दे रहे हैं. कई यूजर ने कहा कि अब से ऐसे लोगों का खाना बंद. तो वहीं, एक ने कहा कि देखकर ही इतनी उल्टी आ रही है, जिसने खाया होगा उसका क्या हाल होगा.
ये भी पढ़ें: चैटबॉट से प्यार पड़ा भारी, AI के जाल में फंसकर कर ली आत्महत्या
