पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर युवती ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली है. मामले की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मामला मुल्लापुर दाखा के गाहौर का बताया जा रहा है.
मत्छा टेकने बोल गई बाहर
जानकारी के अनुसार लड़की अपने घर से लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे में मच्था टेकने का बोल कर निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं आने के बाद परिवार चिंता में आ गया, जिसके बाद परिवार ने लड़की के फोन पर कॉल किया. कॉल करने पर उनकी बेटी ने नहीं बल्कि किसी अज्ञात ने फोन उठाया. उसने बताया कि किसी लड़की की लाश नहर में है.
शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध
मामले की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार घवद्दी गांव के पास पहुंचा. साथ ही लड़की के परिवार वालों ने डेहलों थाने क्षेत्र में बेटी के 12 अप्रैल से गायब होने और एक व्यक्ति पर मानसिक रूप से परेशान करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई. परिवार वालों ने बताया कि जीत नामक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था. साथ ही उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया करता. वह उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था. इसी से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया.
ये भी पढ़ें: इंदिरापुरम के कनावनी पुलिया के पास आग का तांडव, 150 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख
