गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतावली क्षेत्र में 26 वर्षीय नजमा खातून का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. मामला मोहम्मदपुर कुसुन अतरौली पुरवा मौजा का बताया जा रहा है. मृतका की मां ने ससुराल पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार मृतका 26 वर्षीय नजमा खातुन की शादी 7 साल पहले कासिमाबाद के मोहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी आमिर खान से कराई गई थी. पति जमशेदपुर में वाहन चलाने के काम करता है. मृतका की मां इटोरा गांव निवासी मुन्नी खातून ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा हैं कि उनकी बेटी से साथ बार-बार ससुर, सास, ननद और देवर मारपीट किया करते थे. बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे. कई बार तो घर से जेवर चोरी करने का आरोप भी लगाया गया था.
पहले भी यह मामला महिला पुलिस डेस्क के पास में गया है, जहां पर परिवार की सुलह कराई जा रही थी. बुधवार के दिन पर उसके साथ बहुत मारपीट की गई थी. 8 बजे में उनकी बेटी ने देवर द्वारा किए जाने वाले मारपीट के बारे में मां को बताया था. बात होने के बाद में रात के 3 बजे में बेटे के साथ में एक फोटो भेजी थी, जिसके बाद सुबह जानकारी मिली की उनकी बेटी फांसी लगा चुकी है. पुलिस के आने से पहले ही शव को परिजनों ने उतराकर चौकी पर रख दिया था. मां ने सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिपोर्ट भी भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी; पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया आरोपी
