Bihar CM threat: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कॉल पर जन से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार मुख्यमंत्री को जान की धमकी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद इस मामले में बिहार पुलिस तुरंत ही एक्शन मोड में आ गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. मामले में जांच करते हुए पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया और आरोपी के पास तक पहुंच गई. पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गुजरात के साणंद से गिरफ्तार किया है.
बिहार लाया जा रहा आरोपी
मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में की गई है. आरोपी बिहार के बांका जिले का निवासी है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लेकर आ रही है. आरोपी ने अपने फोन से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है.
मोबाइल लोकेशन को किया ट्रैक
पुलिस को जैसे ही मुख्यमंत्री को धमकी मिलने की खबर मिली, तो महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू की और मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डालकर धमकी देने वाले व्यक्ति की लोकेशन को ट्रैक कर लिया. मुंगेर पुलिस की एक स्पेशल टीम ने तुरंत ही गुजरात जाकर साणंद इलाके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार में होगी आरोपी से पूछताछ
आरोपी ने जिस फोन से मुख्यमंत्री को धमकी दी थी, पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है. बिहार पुलिस आरोपी को गुजरात अदालत में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस बिहार लेकर आ रही है. आरोपी को बिहार लाकर उससे मामले में पूछताछ की जाएगी. पुलिस मामले में यह पता लगाएगी कि उसने मुख्यमंत्री को धमकी क्यों दी थी और इसके पीछे क्या वजह थी.
