उत्तर भारत में गर्मी के कारण हालत काफी खराब दिखाई दे रही है. बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ से आने वाली गर्म हवाएं इस हालत को और ज्यादा गंभीर बना रही है.

दरअसल, उत्तर भारत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं, एक तरफ तापमान तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता खराब होते दिखाई दे रही है. तापमान के इतना ज्यादा होने के बाद में पछुआ हवाएं हालात को और ज्यादा बुरा बना रहे हैं. गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण और गर्मी के कारण लोग परेशान दिखाई दिए. हवा की गुणवत्ता भी इन दिनों काफी ज्यादा खराब दिखाई दी है.

बता दें कि दिन के समय में तापमान इतना होने के बाद रात के समय में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. रात के समय में यहां तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यहां पर AQI 308 के करीब में दर्ज की गई है. गाजियाबाद में AQI सबसे खराब स्थिति में दिखाई दिया. यह देश का दूसरे सबसे खराब हवा की गुणवत्ता वाला शहर बन चुका है. वहीं, नोएडा में AQI 318 दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी को सुनना सिरदर्द”, कंगना रनौत का तीखा हमला; बोलीं- वे बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे
