हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी से एक बड़ा मामला सामने आया है. बता दें कि यहां पर देवरानी द्वारा दो बहनों का पेट्रोल डालकर जलाने के बाद में मौत हो गई है. बता दें कि आरोपी पिंकी ने 3 अप्रैल को मीना और सीमा को जलाया था. बहन मीना की तो शनिवार की ही मौत हो चुकी थी. वहीं, आरोपी छोटी बहन सीमा की 5 अप्रैल के दिन में मौत हो गई है.
आरोपी को पुलिस पकड़कर ले जा चुकी है, जिसमें पूछताछ के दौरान सामने आया कि उसनें दोनों बहनों को सबक सिखाने के लिए ऐसा खतरनाक कदम उठाया था. हैरानी की बात तो यह हैं कि वह कई महीनों से दोनों बहनों का जलाने के लिए अपने पति की मोटरसाइकिल से थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल इकट्ठा किया करती थी.
मीना ने बताया कि 3 अप्रैल के दिन में जब दोनों बहने घर में थी और पति बच्चे जा चुके थे, तब उनकी देवरानी घर आई थी. उनके हाथ में एक थैला भी था. वह बार-बार बाथरूम जा रही थी. चाय पिलाने के बाद में दोनों बातें करने लगी. तभी अचानक से पिंकी बाथरूम में आती है. वह दोनों पर पेट्रोल छिड़क देती है. दोनों बहनों की जितने में समझ आता उतने में पिंकी ने माचिस निकाल कर दोनों को आग लगा दी थी.
दोनों बहनों को इसके बाद नें बादशाह खान अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया. हालांकि, दोनों बहनों की इलाज के दौरान में मौत हो चुकी है. पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने पिंकी के चरित्र पर उंगली उठाई थी. साथ ही जमीन के विवाद के कारण भी वह उन्हें खत्म कर देना चाहती थी. आरोपी पिंकी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर: ट्रक को ओवरटेक करना तीन भाइयों को पड़ा भारी, मौके पर मौत
