हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में अभी के समय में काफी वायरल हो रहा हैं. बता दें कि यह वायरल वीडिया इतना खतरनाक है कि जो देख रहा हैं उन सभी लोगों को दिल दहल जा रही है. दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं, शायद वह आपने वीडियो देखी होगी. वायरल वीडियों में तीनों भाई है. एक ही साथ तीन अपनी जिंदगी को खत्म कर बैठते हैं.
प्लसर बाइक पर सवार तीन व्यक्ति काफी तेजी से हाईवे पर बाइक चलाते हैं. उनके पीछे से आ रही बाइक पर बैठा व्यक्ति वीडियो बना रहता है. हालांकि, सब कुछ सही जा रहा होता है. बात तब बिगड़ जाती है जब बाइक चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करता है. ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक का पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक सवार तीनों व्यक्ति ट्रक से टकरा कर गिर जाते हैं.
पीछे से आ रही बाइक भी ट्रोले से टकरा जाती है. तीनों को समय ही नहीं मिल पाता हैं और तीनों की उस टक्कर में मौत हो जाती है. एक ही घर के तीन लोगों की मौत हो जाती है. वहीं, पीछे से आ रहे बाइक सवार और उसका साथी भी इस टक्कर में जख्मी हो जाते हैं.
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग पूरी तरीके से सन्न रह गए. सभी का यहीं कहना था कि पूरा परिवार का चिराग एक ही साथ खत्म हो गए. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा की ऐसे लोगों के कारण ही अन्य लोगों की जान भी खतरे में चली जाती है. कई ने लिखा कि कभी भी ट्रक या ऐसी बड़ी गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूल कैंपस में किताबें बेचना अवैध, दुकानें केवल बाजार में ही लगेंगी!
