हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने पत्नी के हल्की कहासुनी के बाद आत्महत्या कर ली. युवक की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी मुंबई में रहती थी.

युवक ने फ्लैट पर की आत्महत्या
हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर-76 में मौजूद पिरामिड सोसाइटी में एक नवविवाहित युवक ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने फ्लैट पर मृत हालत में है. इस मामले की जानकारी युवक की पत्नी ने पुलिस को दी थी. युवक की पत्नी मुंबई में नौकरी करती है.
4 महीने पहले हुई थी शादी
मृतक की पहचान 33 साल के ऋषभ दीक्षित के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक ऋषभ मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था. मृतक अमेरिकन एक्सप्रेस में मैनेजर के पद पर तैनात था. जानकारी के मुताबिक 4 महीनों पहले ही ऋषभ ने शादी की थी. मृतक ने सोनम गुप्ता नाम की युवती से लव मैरिज की थी. शादी के बाद दोनों अलग-अलग शहरों में रहते थे.
मुंबई में रहती थी पत्नी
ऋषभ की पत्नी नौकरी के कारण मुंबई में रहती थी और वह नौकरी से चलते गुरुग्राम में अकेले रहता था. पुलिस ने मुताबिक घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान युवक ने अपनी पत्नी से कहा था कि ‘यार,मेरे पास आ जाओ न’. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी. हालांकि इसके बाद सोनम ने कई बार ऋषभ को कॉल किया.
पत्नी को मृत हालत में मिला युवक
कहासुनी के बाद सोनम के कई बार ऋषभ को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ. जिसके बाद वह अगले दिन गुरुग्राम में मौजूद फ्लैट पर पहुंची, तो फ्लैट अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब कुछ प्रतिक्रिया नहीं हुआ तो उसने सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स को बुलाया. जिसके बाद युवक मृत हालत में मौजूद था. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- UP IAS Transfer List: यूपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: यूपी में 40 IAS का रातों रात ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
