UP IAS transfer: यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए.

UP IAS transfer News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार रात एक साथ 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है, जबकि 8 अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद और नोएडा की डीएम मेधा रूपम के हसबैंड मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है. इसके अलावा 5 जिलों के सीडीओ के साथ ही परिवहन आयुक्त समेत दो कमिश्नर के तबादले दिए गए हैं. इसके अलावा 1 प्रमुख सचिव और 4 विशेष सचिव के स्तर पर भी बदलाव किये गए हैं.
जानिए किन नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति हुई
श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग
सुल्तानपुर: इंद्रजीत सिंह
बुलंदशहर: कुमार हर्ष
आगरा: मनीष बंसल
सहारनपुर:अरविंद कुमार चौहान
शामली: आलोक यादव
अमरोहा: नितिन गौड़
रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका
झांसी: गौरांग राठी
हमीरपुर: अभिषेक गोयल
फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स
उन्नाव: घनश्याम मीणा
मैनपुरी: इंद्रमणि त्रिपाठी
औरैया: बृजेश कुमार
लखीमपुर खीरी: अंजमी कुमार सिंह
कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख विभागों और पदों पर नई जिम्मेदारियां मिली हैं, जिनमे अरविंद मल्लप्पा बंगरी को सीएम के विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है.
यह भी पढ़ें- हिंसा में बदला पार्किंग विवाद! प्रीत विहार में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; इलाके में दहशत का माहौल
