छतीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने क्षेत्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. बता दें कि यहां पर थाना परिसर के अंदर एक पुलिसकर्मी की बदतमीजी का मामला सामने आया है. दरअसल, एक वीडियो काफी तेजी से लोगों के बीच में वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है.
खुली पोल
जैसे ही यह वीडियो लोगों के बीच में वायरल हुआ. लोग जमकर उसपर रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. सभी लोग गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. साथ ही पुलिसकर्मी के इस व्यवहार से प्रशासन पर कई सवाल भी खड़े हुए है.
रिश्वत की मांग पर उठाए सवाल
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शिकायत कराने के लिए गया था, लेकिन उससे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पैसे मांगे गए थे. हालांकि, जब उसने इस मांग पर सवाल खड़ा कर आवाज उठाई तो ASI गुस्सा हो गया. उसने गुस्से में आकर उस व्यक्ति के संग में जमकर मारपीट की. एएसआई ने शिकायतकर्ता को 15 से 20 थप्पड़ मारे.
जांच की मांग
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एएसआई साफ मारपीट करते हुए दिखाई दिए थे. चारों तरफ इस वीडियो की चर्चा हो रही है. साथ ही लोग एएसआई के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी लोग मामले की पूरी जांच और एएसआई के संग में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: शादी का जश्न बना रणक्षेत्र: निमंत्रण न मिलने से नाराज युवक ने ट्रैक्टर से रौंदा टेंट और कुर्सियां, बाल-बाल बचे मेहमान
