Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने शादी समारोह में नहीं बुलाने पर जमकर तांडव किया. जबकि उसकी पत्नी मायके पक्ष की ओर से दावत में शामिल होने आई थी. इस बात से नाराज युवक ने मैरिज हाल में आकर पत्नी के साथ मारपीट की. फिर कुछ देर बाद युवक ट्रैक्टर लेकर मैरिज हाल में आ गया. उसने परिसर में ट्रैक्टर से कई चक्कर लगाए. इस बीच लोग बाल बाल बच गए. उसके बाद ट्रैक्टर से युवक ने मैरिज हाल का गेट तोड़ दिया. घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. कटरा थाना प्रभारी ने कहा कि दोनो पक्ष आपस में बैठकर मामले का निस्तारण कर रहे हैं.
जानिए क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, तिलहर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बेटी की शादी बरेली भुता थाना क्षेत्र में तय की थी. उनकी शादी समारोह का कार्यक्रम थाना कटरा क्षेत्र के कटरा-खुदागंज मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में था. इस शादी में कटरा थाना क्षेत्र के रहने वाले संजीव की पत्नी वर पक्ष के बुलावे पर मायके पक्ष की ओर से शामिल होने आई थी. लेकिन इस शादी में संजीव को नही बुलाया गया था. पत्नी द्वारा शादी में शामिल होने पर संजीव नाराज हो गया.
शादी में हंगामा
बताया जा रहा है कि रात में संजीव शादी में समारोह में आया और फिर उसने पत्नी के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं मारपीट के बाद शादी समारोह में हंगामा हुआ और वह वहां से चला गया. कुछ देर बाद रात में ही संजीव ट्रैक्टर लेकर मैरिज हाल आ गया. युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है. इस बीच ट्रैक्टर से कई लोग बाल बाल बच गए. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने दोनों में समझौता कराने में जुटी है. जबकि ट्रैक्टर से किया गया तांडव सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.
क्या कहा थाना प्रभारी ने?
कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना नही है. पति पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी है. युवक शराब के नशे में था. उसको गिरफ्तार करना या हिरासत में लेने जैसी कोई बात नही है. दोनो पक्ष आपस में बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी में श्रमिकों को मिलेगा अपना ‘आशियाना’: मात्र 1000–1500 रुपये में मिलेगा किराए का घर, योगी सरकार का बड़ा तोहफा
