यूपी के कौंशाबी में शनिवार के दिन विवाहित महिला के आत्महत्या करने के मामले का अब खुलासा हो चुका है. बता दें कि शनिवार के दिन में युवती ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. हालांकि, परिवार वालों ने बेटी के सिर पर चोट होने के कारण ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था.
मामले का हुआ पूरा खुलासा
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर लिया है. जांच में सामने आया हैं कि युवती ने खुद को गोली मारने से पहले अपने भाई आदित्य को व्हाट्सएप पर अपने पति के संग में हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग और मेरी बेटी का ख्याल रखना मैसेज लिखा था. साथ ही फोन का पासवर्ड भी लिखा था. जैसे ही भाई ने यह देखा, उसने तुरंत बहन को कॉल किया. बहन ने लेकिन भाई का कॉल नहीं उठाया था.
सालों से चल रहा विवाद बना घातक
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका और उसके पति अमन के बीच में सालों से विवाद चल रहा था. दोनों की शादी को महज 1 ही साल हुआ था. हालांकि, इसी बीच पत्नी को पता लगा कि पति का अवैध संबंध चल रहा हैं. इसी कारण से वह परेशान रहने लगी थी. सभी चीजों से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. गोली मारने के बाद में सांस ने बंदूक उठा ली. हालांकि, पुलिस ने जांच पड़ताल में वह तमंचा भी बरामद कर लिया. साथ ही सास और पति को गिरफ्तार भी कर लिया. दोनों के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: शादी का जश्न बना रणक्षेत्र: निमंत्रण न मिलने से नाराज युवक ने ट्रैक्टर से रौंदा टेंट और कुर्सियां, बाल-बाल बचे मेहमान
