16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या करने करने वाला मामले का लखनऊ की चिनहट पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में कई बड़े और चौंका देने वाले खुलासे हुए है. हालांकि, मामले के खुलासे के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है.
बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया हैं कि लड़की की हत्या के पीछे उसके पिता शामिल थे. पिता ने पहले अपने दोस्त के साथ में मिलकर बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को एसिड से बुरी तरीके से जला दिया. किसी को भी चेहरा पहचान में न आए. इसी कारण से उसने यह कठोर फैसला लिया है. पिता विजय कुमार चौबे और उसके दोस्त अब्दुल मन्नान ने पहले बेटी का गला घोंटा कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी.
डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने मामले की खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ने बेटी के साथ में ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उसके प्रेम प्रसंग से परेशान थे. दोनों शव को चिनहट से बाराबंकी के बड्डूपुर में लेकर गए और उसके बाद में शव पर एसिड डालकर शारदा नहर के किनारे में फेंका था.
पिता ने पूरे मामले को अंजाम देने के बाद में आईजीआरएस पर बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट को दर्ज करवाया. रिपोर्ट दर्ज कराते समय उसके बेटी के प्रेमी पर भी उसके गायब होने के पीछे का आरोप लगाया. हालांकि, ज्यादा दिन तक दोनों का नाटक चल नहीं पाया. इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने टीम के साथ में मिलकर इस पूरे मामले का खुलासा किया. हत्या में प्रयोग किए गए गाड़ी और गमछा को भी बरामद कर लिया गया है. साथ ही पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: Narendra Modi के झालमुड़ी खाने के बाद बढ़ी डिमांड, मिनटों में बनाएं ये स्ट्रीट फूड घर पर
