बिहार के पूर्णिया जिले में एक 5 साल की बच्ची की हत्या करके शव को आम के बगीचे में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी है. बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

5 साल की मासूम की हत्या
बिहार के पूर्णिया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. पूर्णिया जिले के आमौर थाना क्षेत्र के धुरपैली पंचायत में मधुवा कोला टोला में एक 5 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक बच्ची का शव गांव के पास में मौजूद एक आम के बगीचे से बरामद हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
शादी समारोह से लौट रही थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक गांव में एक शादी समारोह से खाना खाने के बाद बच्ची घर वापस जा रही थी, इसी दौरान वह अचानक से लापता हो गई. परिवार ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली. जिसके बाद परिजनों ने मंदिर और मस्जिद के लाउडस्पीकर से बच्ची के लापता होने की घोषणा भी करवाई, जिसके बाद बच्ची का कुछ पता नहीं लगा, जिसके बाद रात लगभग 10 बजे ग्रामीणों और घर वालों ने आम के बगीचे में तलाश की.
आम के बगीचे में मिला शव
रात में आम के बगीचे में तलाशी करने पर बच्ची का शव बरामद हुआ. परिजनों ने बताया कि बच्ची के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे और उसके पैरों में रस्सी बंधी हुई. इन चीजों के बाद बच्ची की हत्या की आशंका और भी गहरी हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर आमौर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले में जांच शुरू दी. घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम ने भी सबूतों को जुटाया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना में उम्मीद जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या किसी दूसरी जगह पर करके शव को बगीचे में फेंक दिया गया. मृत बच्ची की पहचान 5 साल की सौम्या के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम में मचा हुआ है. बच्ची के पिता ठोले पर बर्फ बेचकर अपना परिवार चलाते हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- शादी के दौरान पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड! थाने तक पहुंचा हाई-वोल्टेज ड्रामा; युवती की एंट्री के टूटी शादी
