उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की प्रेमिका अचानक पहुंच गई. जिसके बाद युवती ने शादी को तुड़वा कर माना. युवती का कहना था कि वह पिछले 3 सालों से युवक के साथ रिलेशनशिप में है.

दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने मारी एंट्री
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आगरा के शमसाबाद में सोमवार को एक वैवाहिक आयोजन के दौरान अखाड़ा शुरू हो गया. यहां खुशियों भरे माहौल के बीच दूल्हे की प्रेमिका ने अचानक एंट्री मारी. जिसके बाद वह युवक के साथ 3 साल से रिलेशनशिप में होने का गावा करने लगी. इस दौरान युवती ने काफी हंगामा किया.
पिछले 3 सालों से चल रहा है संबंध
जानकारी के मुताबिक युवती ने इस दौरान शादी भी रुकवा दी. बताया जा रहा है कि शमसाबाद से डौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात जा रही थी. बारात निकलने की पूरी तैयारी हो गई थी, इसी दौरान पास के गांव की एक युवती अपनी मां और कुछ लोगों के साथ दूल्हे के घर आ गई, युवती ने आरोप लगाया कि वह 3 सालों से दूल्हे के साथ रिलेशनशिप में है और युवक ने उससे शादी का वादा भी किया था.
पुलिस थाने तक पहुंचा मामला
युवती ने इस दौरान कहा कि यह शादी किसी भी स्थिति में होने नहीं देगी. शुरुआत में दूल्हा पक्ष ने युवती को डराने की कोशिश की, हालांकि बाद में यह मामला शमसाबाद थाने में पहुंचा. इस मामले को लेकर कई घंटों तक पंचायत हुई. जिसके बाद युवती सीधे मैरिज होम में पहुंच गई और वहां जाकर दुल्हन के पिता और परिजनों को पूरी कहानी सुना दी. जिसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.
दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इनकार
सूचना मिलते ही डौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई. इस दौरान युवती अपनी जिद पर अड़ी रही. युवती ने पुलिस को पुराने मैसेज और फोटो भी दिखाए. जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने इस शादी ने इनकार कर दिया. देर रात तक दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश होती रही, लेकिन कोई हम नहीं निकला. फिलहाल अभी शादी रुक गई है.
यह भी पढ़ें- भूटान के रास्ते भारत में बड़ी तस्करी! 15,000 गाड़ियां अवैध रूप से रजिस्टर्ड; ‘ऑपरेशन नुमखोर’ में बड़ा खुलासा
