उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिनदहाड़े चोरों का आतंक देखने को मिल रहा हैं. बता दें शामली के कांधला में एक चोर ने भरी रोशनी में एक दुकान का गल्ला तोड़ा और उसमें से हजारों की नगदी की चोरी की. मामले के बाद से व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है. पूरा मामला जनपद शामली के कांड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
बता दें कि चोरों ने जिस दुकान से चोरी की, उसका नाम माधव रेडिमेट गारमेंट्स है. दोपहर के समय में गल्ले का मालिक अमित सैनी शौच के लिए ताला लगाकर गया था. इसी बीच एक अनजान युवक गल्ले में घुस गया और पूरी छानबीन करने के बाद में ताला तोड़कर गल्ले से 25 हजार के करीब नकदी लेकर फरार हो गया.
पूरा मामला दुकान पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गया. दुकान पर वापस आने के बाद में मालिक ने गल्ला खोलने का प्रयास किया. हालांकि, ताला पहले से ही टूटा हुआ था. उसके बाद उसनें दुकान पर लगे हुए सीसीटीवी को देखा, जिसके बाद में उसे चोरी का पता लगा. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि आरोपी बिना किसी डर के चोरी करता और आराम से निकल भी जाता.
चोरी की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी वहां पहुंचे. उसके बाद में व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल और पीड़ित व्यापारी थाने पहुंचे और चोर के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की.
हालांकि, यह मामला पुलिस और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी काफी बड़े सवाल खड़े करता हैं. कुछ ही दूरी पर सर्राफा बाजार होने के कारण काफी भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में खबर काफी बड़ी समस्या को दिखाता है.
ये भी पढ़ें: भूटान के रास्ते भारत में बड़ी तस्करी! 15,000 गाड़ियां अवैध रूप से रजिस्टर्ड; ‘ऑपरेशन नुमखोर’ में बड़ा खुलासा
