झांसी के मोंठ से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया. यहां रिश्ते में एक शक ने ऐसा मोड़ ले लिया कि सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल, शक्की पति हरिओम वर्मा ने अपनी पत्नी धनदेवी की कुल्हाड़ी ले काटकर हत्या कर दी है. मामला टीकमगढ़ के चेंदरा गांव की है.
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ के चंदेरा थाना के वीरपुरा गांव के हरिओम विश्वकर्मा ने चेलरा गांव निवासी धनदेवी के संग में दस साल पहले भागकर शादी की थी. दोनों शादी के बाद में काम के कारण अलग रहने लगे थे. धनदेवी ग्वालियर में रहती और हरिओम चंदेरा थाना के वीरपुरा गांव में रहने लगा था. दोनों का एक बेटा और बेटी भी बेटी भी है.
दोनों की शादी में काफी मुश्किलें भी आई थी. दरअसल, परिवार वालों का इनका प्रेम संबंध पसंद नहीं था, जिसके बाद दोनों 2015 में घर छोड़कर भाग गए थे. लड़की के परिवार वालों ने मोंठ थाने में हरिओम के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसके बाद वह कुछ समय के लिए जेल भी गया था. हालांकि, जेल से छूट जाने के बाद दोनों फिर भाग गए थे. परिवार ने एक बार फिर लड़के पर अपहरण का केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया.
हालांकि, इस बार जेल से छूट जाने के बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली. दोनों ने अपना अलग परिवार बसाया. दंपति हरिओम मोंठ में मकान बेचकर टीकमगढ़ के चंदेरा थाना के वीरपुरा गांव में रहने लगे. इसी दौरान हरिओम ने धनदेवी को पड़ोसी के एक लड़के से बात करते हुए देख लिया, जिसके बाद उसे दोनों पर शक होने लगा. परिवार वालों और पड़ोसी का कहना था कि हरिओम काफी शक्की किस्म का व्यक्ति था. किसी से भी वह बात करती तो उसे बिल्कुल पसंद नहीं था.
पड़ोसी लड़के से बात करने के बाद में दोनों के बीच में काफी ज्यादा झगड़े होने लगे. हरिओम अपने संग बेटे को लेकर चला गया और धनदेवी अपने संग में बेटी को लेकर रहने लगी. इसी बीच हरिओम ने धनदेवी को बेटे की तबियत खराब होने का बहाना लगाकर 8 अप्रैल के दिन में अपने पास बुलाया. रात में खाना खाने के बाद में वह धनदेवी के कमरे में गया और फिर लड़ाई करने लगा, जिसके बाद दोनों में काफी देर तक बहस हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कमरे में रखे कुल्हाड़ी को उठाकर धनदेवी के गर्दन पर हमला कर दिया. उसने धनदेवी की गर्दन पर कई बार हमला किया. अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार के दिन में उसकी मौत हो गई. हरिओम का पिता घनश्याम भी मौके पर पहुंचा था.
बता दें कि मामले की कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी. नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट चंदेरा पुलिस को भेजी जाएगी. ससुर और पति दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढे़ं: दुकान बंद कर गया मालिक, पीछे से चोर ने दिनदहाड़े गल्ला तोड़ उड़ाए पैसे, CCTV में कैद वारदात
