Moradabad Double Murder:यूपी के मुरादाबाद में एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और उसके 24000 बकाया के लिए परिचितों ने चाकू से गोद गोदकर एवं गर्दन पर वार कर दम्पत्ति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है.
24 हजार के लिए उतारा मौत के घाट
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक़्कर की मिलक मे उस समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और उसके बकाया महज 24 हजार रुपये के लिए परिचितों के एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक दंपत्ति की बेहरहमी से निर्मम हत्या कर उनको मौत के घाट उतार डाला और दो बच्चो के सर से उनके मां बाप का साया छीन लिया. मृतक राजा और उसकी पत्नी फराह को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिस एक कमरे के मकान की रजिस्ट्री और उसके 24 हजार रुपए बकाया लेने को लेकर चल रहा उनका विवाद उनकी जान तक बन आएगा. सोमवार देर रात आरोपियों ने बेरहमी से घर मे घुसकर दोनों पति पत्नी को चाकूओ से गोदकर उनके गर्दन पर वार कर उनको मौत के घाट उतार डाला. घटना से ना सिर्फ क्षेत्रवासियों बल्कि घर मे मौजूद उन बच्चों मे भी खौफ का माहौल है जिन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने मां बाप को तड़पते-तड़पते मरते हुए देखा.
आरोपी फरार
जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तत्काल मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह सहित बड़ी संख्या मे पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. तुरंत फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी लेकिन इस दौरान आरोपीगण मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनास्थल को बड़ी बारीकी से चेक किया और देर रात तक मौके पर डटे रहे. पुलिस ने दंपत्ति के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की बात कही है.
क्या कहा मृतक की मां ने…
घटना के सम्बंध मे बताते हुए मृतक की मां का कहना है कि मेरी बहु और बेटे अपने बच्चों के साथ यहां रहते थे, आज बच्चों ने शोर मचाया की दादी पापा अम्मी को मार दिया, गर्दन काट दी. बच्चों ने शोर मचाया तो मैं दूसरी गली से भागकर आई. आने पर देखा कि दोनों कटे फटे मरे पड़े है उनके गर्दन और पेट मे छुरी घुसेड़ दी. मेरा बेटा तो उल्टा पड़ा था और बहु सीधी पड़ी थी.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में रिश्ते शर्मसार! टैक्सी ड्राइवर ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या; खुद भी कर ली आत्महत्या
