झालमुड़ी अभी लोगों के बीच में सबसे चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि अभी के समय चारों तरफ लोग इसी की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, कई लोगों का इसका कारण पता हैं और कई लोगों को नहीं पता हैं. बता दें कि बंगाल चुनाव प्रचार के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में एक छोटे से स्टॉल पर झालमुड़ी का मजा लिया था. साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था.
गूगल पर सर्च करना शुरू
जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, वैसे ही लोगों ने इसको गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया. लोगों में इसको बनाने से लेकर इसकी शुरूआत कहा से हुई है, इसको सर्च करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग इसे Modi effect कहकर मजे लेते नजर आ रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि 22 सालों में झालमुड़ी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्द में शामिल हो गया है.
10 करोड़ लोगों ने देखा
कई लोग तो स्टॉल को सर्च कर रहे हैं. तो वहीं, कई लोग स्टॉल वाला महीने में कितना कमाता होगा आदि सर्च कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सभी लोग मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. कई लोग स्टॉल वाले की किस्मत को देख कर खुश हो रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो को शेयर किया और करीब 10 करोड़ लोग उसे देख चुके हैं. एक साधारण सा स्ट्रीट फूड जो कि लोगों का नाश्ता है, वह एकदम से लोगों के बीच में इतना फेमस हो जाएगा, किसी ने भी नहीं सोचा था. हालांकि, कई लोगों को पता नहीं लेकिन बंगाल के साथ-साथ बिहार और झारखंड में भी यह इतना ही फेमस है.
ये भी पढ़ें: जानें कितना कमा लेता हैं देश के प्रधानमंत्री को झालमुड़ी खिलाने वाला, वायरल वीडियो में बताई कमाई
