उत्तर प्रदेश के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. बता दें कि यहां पर एक महिला के 5वीं मंजिल से नीचे गिर जाने के कारण मौत हो गई है. हादसे के समय में बिल्डिंग के नीचे कार रखी थी, जिस कार पर बुजुर्ग महिला जा गिरी.
नीचे रखी कार पर गिरी बुजुर्ग महिला
महिला के गिरने पर आवाज इतनी तेज आई कि सभी लोग आवाज सुन कर वहां इकट्ठा हो गए. पूरा मामला इंदिरापुरम थाना अहिंसा खंड का है. मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद में बुजुर्ग महिला को तुरंत अस्पताल में ले जाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. पांचवी मंजिल से गिरने के कारण महिला की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, अभी तक महिला की मौत के पीछे का कारण पता नहीं लग पाया है.
मौत के पीछे के सही कारणों का पता लगा रही पुलिस
पुलिस कार्रवाई कर हत्या के सही कारणों का पता करने में लग गई है. शव की हत्या हुई है या आत्महत्या, इसका स्पष्ट पता नहीं लग पाया है. आसपास के लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं. ताकि मामले के पीछे के कारणों का पता लग पाए.
ये भी पढ़ें: 1 हजार रुपए के लिए बुजुर्ग को पीटा! इलाज के दौरान हुई मौत, पटक कर बेरहमी से मारा
