दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के संग में पहले दुष्कर्म और उसके बाद मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर हत्या कर दी है. मृतका का शव उसी के घर से मिला है. मामला दक्षिण पूर्वी के अमर कॉलोनी का बताया जा रहा है. बुधवार के दिन में आरोपी ने युवती के साथ यौश शौषण कर हत्या की.
घर पर कोई नही था मौजूद
दरअसल, युवती के माता-पिता जिम के लिए गए हुए थे. मृतका इंजीनियरिंग की छात्रा थी. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद में वह UPSC की तैयारी कर रही थी. बताया जा रहा हैं कि डेढ़ महीने पहले एक नौकर को नौकरी से हटा दिया गया था. परिवार वालों ने उसी नौकर पर शक जताया है. आरोपी राजस्थान का निवासी है.
सेक्सुअल असॉल्ट कर की हत्या
पुलिस ने आशंका जताई हैं कि युवती के संग में बदला लेने के लिए उस घरेलू नौकर ने पहले सेक्सुअल असॉल्ट किया. उसके बाद मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है. अधिकारियों ने परिवार वालों को कहा कि वह जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा करेंगे.
