राजस्थान से एक अनोखा विवाह का मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक परिवार ने ‘चट मंगनी पट ब्याह’ को इतना ज्यादा गंभीर ले लिया कि लड़की को देखने के लिए जाने वाले दिन ही दोनों की शादी करा दी. अभी के समय में यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी की खास बात यह हैं कि किसी भी परिवार ने दिखावे को नहीं अपनाया. दोनों परिवार ने बिना किसी दहेज और शादी में लाखों का खर्चा किए इस शादी का संपन्न किया. बता दें कि यह शादी झुंझुनू के चिड़ावा कस्बे की बताई जा रही है.
एक ही दिन में रचाई शादी
जानकारी के मुताबिक चिड़ावा के वार्ड नंबर 14 में पप्पू वर्मा के घर में नवलगढ़ निवासी जगदीश प्रसाद अपने लड़के की सगाई उनकी लड़की से करवाने के लिए आए हुए थे. हालांकि, दोनों के बीच में सगाई को लेकर करके चर्चा हो रही थी कि अचानक दोनों परिवारों ने कुछ अनौखा फैसला लिया.
एक ही दिन में बंधे शादी के बंधन में
दोनों परिवारों ने उसी दिन अजय और निकिता को शादी के बंधन में बंधवाने का फैसला लिया. सभी रीति रिवाजों के साथ में दोनों के विवाह को कराया गया. सबसे अच्छी और इस शादी की खास बात यह रही कि किसी भी तरीके का दहेज या परिवार ने एक दूसरे को गिफ्ट नहीं दिया. दोनों परिवारों के कुछ ही लोगों की मौजूदगी में पूरी शादी को संपन्न कराया गया.
सोशल मीडिया पर छाई शादी
दोनों की शादी की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर बनी हुई है. सभी का कहना हैं कि दोनों की शादी इस समाज के लिए एक उदाहरण है. साथ ही यह एक और बात को दिखाता हैं कि जरूरी नहीं कि शादियां दिखावे के साथ कराई जाएं. कई लोग सोशल मीडिया पर कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर लड़का और लड़की के साथ पूरा परिवार रिश्ते के लिए राजी हो तो ऐसे मॉडल को अपनाने में किसी तरीके की बुराई नहीं है.
ये भी पढ़ें: मछली व्यापार पर भारी निवेश करेगी बीजेपी! अनुराग ठाकुर ने मछली चावल खाकर TMC पर साधा निशाना; सरकार को जमकर सुनाया
