पश्चिम बंगाल चुनाव में मतदान से पहले सांसद अनुराग ठाकुर ने मछली खाई है. उन्होंने इसके जरिए संदेश दिया है कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो अंडे और मछली पर रोक नहीं लगाई जाएगी.

प्रचार थमने के बाद नहीं रुकी सियासत
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है. राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी सियासत नहीं थमी है. इस समय चुनाव का सबसे अहम मुद्दा मछली हो गया है. अब इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने ममता सरकार के ऊपर जोरदार और तीखा हमला बोला है. इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मछली खाकर भी लोगों को दिखाया है, जिससे लोगों तक यह मैसेज जाए कि बीजेपी इसके खिलाफ नहीं है.
बीजेपी का ममता बनर्जी कर हमला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला ममता बनर्जी के एक बयान के बाद से शुरू हुआ है. ममता के बयान के बाद बीजेपी लगातार हमला कर रही है. अनुराग ठाकुर ने ममता के ऊपर विधानसभा चुनावों से पहले झूठ फैलाने का आरोप लगाया इस दौरान उनके साथ बीजेपी सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला भी थे. जिन्होंने ममता बनर्जी की TMC पर राज्य के मछली व्यापार में पर्याप्त निवेश न करने का आरोप लगाया था.
ममता ने लगाया था आरोप
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो वह राज्य में मछली और अंडे के ऊपर रोक लगा देगी. इस बयान पर अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि NDA की सरकार वाले राज्यों में किसी की व्यक्ति की खाने पीने की आदतों, भाषाओं या फिर किसी भी विशेष धर्म को अपनाने और उसका पालन करने पर किसी तरह की कोई रोक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी अपने 15 सालों के शासन की उपलब्धियों के बारे में नहीं बोल सकती हैं, क्योंकि उनके पास कुछ है ही नहीं. इसी कारण से वह झूठ और डर फैला रही हैं.
ममता बन गईं झूठ की मशीन- अनुराग ठाकुर
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता घबराई हुई हैं और लगातार संघर्ष कर रही हैं, क्योंकि वे राज्य में रोजगार नहीं दे पाईं, जिसके चलते लोगों को यहां से पलायन करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इसी कारण आज बंगाल का हर परिवार कर्ज से डूब गया है. अब उनके पास किसी तरह का जवाब नहीं रह गया है, इसीलिए वे झूठ बोलने की मशीन बन गई हैं.
मछली व्यापार में निवेश करेगी बीजेपी
ममता ने मछली वाले बयान को लेकर अनुराग के मछली खाकर यह दिखा दिया है कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद किसी तरह के व्यापार और खाने -पीने पर रोक नहीं लगाई जाएगी. अनुराग ठाकुर के साथ में मछली खाते हुए श्रृंगला ने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि बंगाल के पास समुद्र, नदियां और तालाब होने के बाद भी यहां किसी तरह का ढंग का मछली व्यापार नहीं है. श्रृंगला ने कहा कि अगर बीजेपी बंगाल में सत्ता में आती है तो वह बंगाल के मछली व्यापार में बड़े स्तर पर निवेश करेगी. उन्होंने कहा कि 60 हजार करोड़ रुपए के समुद्री उत्पाद निर्यात व्यापार में राज्य की एक बड़ी हिस्सेदारी होगी.
