बिहार के गोपालगंज के भोर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर चाची और भतीजे ने एक दूसरे के प्यार में पागल होकर जहर खाने की कोशिश की है. दोनों की प्रेम कहानी अस्पताल में भर्ती होकर भी चल रही है. दोनों अब भी एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हुए है.
दोनों एक दूसरे के प्रेम में हुए पागल
जानकारी के अनुसार चाची की शादी दिसंबर 2025 में विनोद से हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ महीने बाद विनोद काम के सिलसिले से पुणे चला गया. ऐसे में विनोद के बाहर जाने के बाद में चाची और भतीजे के बीच में दूरियां धीरे-धीरे कम होने लगी. कुछ ही महीनों में 17 वर्षीय भतीजे और 25 वर्षीय चाची एक दूसरे के प्रेम में पड़ गए.
परिवार से नहीं छिप पाया प्रेम
दोनों ने काफी दिनों परिवार से अपने प्रेम को छिपाने की कोशिश भी की. हालांकि, ज्यादा दिनों तक छिपाना टिक नहीं पाया. परिवार वालों को 6 महीने के बाद दोनों के बारे में पता चला गया, जिसके बाद में पुणे से बिनोद को वापस बुलाया. 16 अप्रैल को बिनोद पुणे से वापस आया. सभी को लगा कि मामले में शांति आएगी. हालांकि, मामला इस से उलटा हो गया.
चूहे की दवा खा की आत्महत्या की कोशिश
दरअसल, भतीजे ने चाचा और चाची दोनों को एक साथ देख लिया. दोनों को एक दूसरे के संग देखकर में वह गुस्से से बौखला गया. उसने गुस्से में आकर आत्महत्या करने की कोशिश की. भतीजे की बात सुन चाची ने भी चूहे वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
परिवार वालों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. परिवार वाले फिलहाल दोनों की बातें सुन इसका हल निकाल रहे हैं.
ये भी पढे़ं: फर्जी पहचान, फर्जी दस्तावेज और बड़ा नेटवर्क? KGMU में पकड़ा गया 12वीं पार डॉक्टर हस्सास, कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
