राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में बुधवार को एक IRS अधिकारी की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस का मानना है कि पहले युवती का यौन शोषण किया गया और बाद में उसका गला घोंट दिया गया.

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या
राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह को एक सनसनीखेज वारदात हुई है. अमर कॉलोनी इलाके में एक IRS अधिकारी की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वारदात को लेकर यह आशंका भी जताई जा रही है कि युवती के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न भी किया गया था.
सेक्सुअल असॉल्ट की भी आशंका
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. बुधवार को सुबह के समय युवती का शव उसके घर में बरामद हुआ. इस घटना के बाद पुलिस मृतका के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका भी जता रही है. पुलिस के मुताबिक सेक्सुअल असॉल्ट के बाद युवती का मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंट दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
नौकर पर पुलिस को शक
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि घर में रहे पहले घरेलू नौकर के ऊपर शक जताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक नौकर को लगभग डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाला गया था. पुलिस मामले में शक जता रही है कि नौकर ने बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह के समय मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और सबूतों को जुटाया है. पुलिस जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. जानकारी के मुताबिक मृत युवती ने इंजीनियरिंग की थी और अब वह UPSC की तैयारी कर रही थी. जब यह घटना हुई उस समय युवती के माता-पिता जिम गए हुए थे. पुलिस इस घटना में राजस्थान निवासी नौकर के ऊपर शक जता रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- मछली व्यापार पर भारी निवेश करेगी बीजेपी! अनुराग ठाकुर ने मछली चावल खाकर TMC पर साधा निशाना; सरकार को जमकर सुनाया
