उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ा मामला सामने आ रहा हैं. दरअसल, यहां पर प्रेमी और प्रेमिका का शव संदिग्ध अवस्था में मिला हैं. मामले की जानकारी पुलिस को तब मिली, जब कमरे से पड़ोसियों को बदबू आने लगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
बदबू आने के बाद पुलिस की दी जानकारी
जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के तुगलपुर में रहते थे. काफी दिनों से उनका कमरा बंद. हालांकि, शुरू में पड़ोसियों को शक नहीं हुआ, लेकिन जब कमरे में से बदबू आने लगी तो लोगों को मामला गंभीर लगा.
गेट तोड़ने पर हुए हैरान
पड़ोसियों ने 112 नंबर पर कॉल करके बताया कि काफी दिनों से एक कमरा बंद है और उसमें से बदबू आ रही है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कमरे का दरवाजा तोड़ा. कमरे खुलते ही सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल, प्रेमिका ज्योति का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. वहीं, प्रेमी गुड्डू का शव पंखे से लटका हुआ था.
हत्या के बाद में आत्महत्या
शुरूआती जांच में पुलिस ने हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई हैं. युवक ने पहले युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की हर एंगल से जांच की जा रही हैं.
ये भी पढ़ें; यूपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं 2026 का रिजल्ट, जानें किसने मारी बाजी
