बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को लेकर साफ संकेत दे दिए हैं.

नितिन नबीन ने की सीएम धामी की तारीफ
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. जिसको लेकर राज्य भर के लोगों की नजरें मुख्यमंत्री चेहरे पर टिकी हुई हैं. अब इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम की प्रक्रिया और उनके कामों की तारीफ की है. इसी के साथ उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी बड़ी बात कह दी है.
पुष्कर सिंह धामी ही होंगे मुख्यमंत्री चेहरा
आपको बता दें कि साल 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है. जिसको लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात को लेकर साफ संकेत दे दिए हैं कि आने वाला विधानसभा चुनाव पूरी तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ जाएगा. उनके इस संकेत से साफ है कि चुनाव में सीएम धामी ही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बनकर सामने आएंगे.
धामी सरकार ने पेश किया मजबूत मॉडल
नितिन नबीन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में राज्य में विकास और सुशासन का बेहद मजबूत मॉडल पेश करके दिखाया है. उनके मुताबिक सीएम धानी ने राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर प्रशासन में पारदर्शिता को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने दूर-दूर तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए काम किया है.
उत्तराखंड में हुआ तेजी से विकास
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में बेहद तेजी के साथ काम हुआ है. इस दौरान हालांकि उन्होंने यह भी माना है कि हर राज्य में चुनौतियां होती हैं, लेकिन शासन व्यवस्था और आम लोगों की जिंदगी में सुधार के पैमाने पर देखा जाए तो सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य में काफी विकास हुआ है और एक नया मॉडल पेश किया है.
यह भी पढ़ें- ‘भगवान मेरे जैसे पिता किसी को भी न दें…’, सुसाइड नोट लिखकर वकील ने की आत्महत्या; पिता पर लगाए गंभीर आरोप
