आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में शामिल होने की ऐलान कर दिया है. उनके साथ दो-तिहाई सांसदों ने AAP को छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे.

राघव चड्ढा ने दिया AAP से इस्तीफा
दिल्ली की राजनीति में एक जोरदार धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस दौरान उन्होंने दिल्ली में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है. राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. इस दौरान उनके साथ मंच पर और भी नेता मौजूद रहे.
बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
आपको बता दें कि राघव चड्ढा ने जिस दौरान आम आदमी पार्टी से इस्तीफा और बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है उस समय उनके साथ मंच पर संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी नजर आए हैं. आपको बता दें कि अशोक मित्तल के ठिकानों पर हाल ही में ED ने छापेमारी की थी. राघव चड्ढा ने कहा कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसद बीजेपी में शामिल होंगे.
गलत पार्टी में मैं सही आदमी
राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा है कि गलत पार्टी में मैं सही आदमी हूं. उन्होंने कहा कि हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में मिलाएंगे. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिए मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, आज वह पार्ची अपने सिद्धांतों और मूल नैतिकता से भटक चुकी है. अब यह पार्टी देश हित नहीं, बल्कि अपने फायदे के लिए काम कर रही है.
जनता के बीच जा रहा हूं
राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में गलत पार्टी में मैं सही आदमी हूं. इसीलिए आज मैं यह घोषणा करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूरियां बनाकर जनता के बीच में जा रहा हूं. आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से दूरी बनाकर रखी है, जिसको लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे, कि वे पार्टी छोड़ने की सोच रहे हैं.
