UP Weather Update:यूपी में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलस रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने 29 अप्रैल के लिए प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. 29 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. नोएडा-गाजियाबाद में बारिश की शुरुआत सुबह से ही हो गई. राज्य के अनेक हिस्सों, विशेषकर पश्चिमी और पूर्वी यूपी में, 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाएं चलीं.
जानें कैसा है यूपी मौसम
यूपी में मौसम का भारी उलटफेर होने जा रहा है. प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में बारिश-आंधी आएगी उनमें मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बलरामपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वांचल और अवध के कई जिलों में धूलभरी आंधी और तेज हवाओं का जोर रहेगा.
लखनऊ का जान लें हाल
29 अप्रैल बुधवार को मौसम विभाग ने लखनऊ में गर्मी से राहत के संकेत दिए हैं. लखनऊ और आसपास के इलाकों में चमक-गरज के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 29 अप्रैल को लखनऊ का अधिकतम तापमान पिछले दिनों मुकाबले 5 से 6 डिग्री सेल्सियस कम यानी 37 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है. पश्चिमी यूपी में 28-30 अप्रैल के दौरान और पूर्वी यूपी में 29 अप्रैल से 1 मई के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा तक की गति से) चलने की संभावना है.
यहां चलेंगी ‘झोंकेदार’ हवाएं
ये जिले हैं…बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के इलाके.
2 मई तक बारिश-तूफान
दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. वाराणसी समेत 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं (50-70 km/h) के साथ बारिश की संभावना है. 2 मई तक बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.
जानिए तापमान का हाल
अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जो 35°C – 38°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C – 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं, लखनऊ में 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
नया पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 अप्रैल से पश्चिमी यूपी व तराई से शुरू होकर लगभग पूरे प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर अब अप्रैल के बचे हुए दिनों में लू की परिस्थितियों से फौरी तौर पर राहत की उम्मीद है.
आंधी और बारिश के दौरान कमजोर इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. बारिश के साथ-साथ आसमानी बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए विभाग ने सतर्क रहने को कहा है. इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
