दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है. दरअसल, अभी तक लोगों को कड़क धूप का सामना करना पड़ रहा था. तो वहीं, एक दम से आंधी-तूफान वाला मौसम दिखाई दे रहा है. लोगों को धूप के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, मौसम के एकदम से मिजाज बदल लेने के बाद लोग काफी राहत की सांस लेते दिखाई दे रहे हैं.

बता दें मौसम को देखते हुए संभावना हैं कि कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है. ऐसे में अभी के समय बाहर जाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह अपने संग में छाता लेकर जरूर निकले.
मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसे ही करवट ले सकता है. यानी की सुबह के समय में आपको तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, शाम के समय में तेज हवा का सामना करना पड़ेगा. कई जगहों पर धूल भरी आंधी और तेज बारिश देखने को मिल सकती है. तो कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है. इसी कारण से मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के लिए कहा हैं.

लोगों को सलाह हैं कि धूल भरी आंधी होने के समय में अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो हेल्मेट जरूर लगा कर रखें. हालांकि, मौसम में इस तरह के बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है.

बात करें कि मौसम में बदलाव होने की वजह के पीछे की, तो बता दें कि मौसम में इस तरह का बदलाव आसपास के क्षेत्रों में मौजूद चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो रहा है. दरअसल, इन्हीं कारणों की वजह से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: 25 साल का रिश्ते का खौफनाक अंत: नवादा में पति ने पत्नी को 7 बच्चों के सामने उतारा मौत के घाट
