उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, जहां एक तरफ लोगों को लग रहा था कि युवक की मौत केवल एक सड़क हादसा है. तो वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को बदल कर रख दिया. दरअससल, गांव खंद्रावली के 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार रविंद्र शामली एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. परिवार वालों के अनुसार 1 मई दिन शुक्रवार को रविंद्र शाम के समय में अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म करके आ रहा था. हालांकि, दिल्ली सहरानपुर हाईवे पर पहुंचते ही किसी अज्ञात हमलावर ने खंद्रावली चौकी के पास में उसे गोली मार दी. गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर गया. सभी को लगा कि यह एक सड़क दुर्घटना है.
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही लेकिन पूरा मामला दुर्घटना से हत्या में बदल गया. दरअसल, शनिवार के दिन में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई, जिसके बाद परिजन पूरी तरीके से गुस्सा हो गए.
परिवार वाले गुस्से में शव को खंद्रावली चौकी लेके चले गए और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया. घरवालों ने सड़क को जाम करके नारेबाजी की बेटे की हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की. प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही अपर क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार, पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार भारी दल बल के संग में मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिवार वालों को जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है.
ये भी पढ़ें: बिना कारण के 3 महीने जेल में रखा व्यक्ति, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार पर लगाया जुर्माना; भरने होंगे 10 लाख रुपए
