उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम ने अलग मिजाज दिखाया है. सोमवार सुबह को आंधी के साथ शहर में बारिश हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है.

लखनऊ में बदला मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. लखनऊ में सुबह के समय आसमान में घने काले बादल छाए हुए दिखाई दिए हैं. इसी के साथ देखते ही देखते पूरे शहर में दिन में ही अंधेरा छा गया. खराब मौसम के कारण शहर में लोगों को रात जैसा एहसास होने लगा. जिसके बाद लोगों को सुहावने मौसम के साथ डर भी महसूस हुआ.
शहर में तेज बारिश
खराब मौसम के बाद कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ भयंकर आंधी भी शुरू हो गई. लखनऊ में सोमवार को सुबह के समय मौसम खराब हुआ है, तेज हवाएं और आंधी के बाद झमाझम बारिश ने शहर को भिगोकर रख दिया है. शहर में अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई है, इसके साथ ही तेज हवाओं और बारिश के चलते जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है.
लोगों को हो रही दिक्कत
बारिश और आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी खबरें सामने आई हैं. इसी के साथ सड़कों पर पानी भरने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है. शहर के कई इलाकों में बारिश और आंधी के कारण लोगों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें- आंसुओं से लेकर चुनावी मैदान तक! पनिहाटी से आरजीकर रेप पीड़िता का मां आगे; बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार
