उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक 2 मई की सुबह में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खुंटी गांव में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. हालांकि, पुलिस की जांच करने के बाद में मामला काफी पेचीदा होते दिखाई दिया है. साथ ही हत्या के पीछे के खुलासे भी काफी चौंका देने वाले हैं. आइए जानते हैं.
दरअसल, मृतका गुलफशा की शादी मोनू गुर्जर के संग में हुई थी. वहीं, पड़ोसी मीनाक्षी की शादी सोनू के संग में हुई थी. मीनाक्षी का अवैध संबंध मोनू के संग में था. वहीं, गुलफशा का सोनू के संग में अवैध संबंध चल रहा था. इन्हीं आपसी संबंधों के जाल में गुलफशा ने एक दिन मीनाक्षी और मोनू का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में काफी तनाव बढ़ गया था.
पुलिस की दी जानकारी के अनुसार गुलफशा वीडियो के जरिए सोनू को ब्लैकमेल करती और बार-बार पैसे मांगती . सोनू करीब 70 से 80 हजार रुपसे गुलफशा को दे चुका था. हालांकि, वह गुलफशा से काफी परेशान हो गया था. इसी कारण से उसने 1 मई के दिन गुलफशा को पैसे देने के बुलाया. दोनों के बीच में उस रात संबंध बने, जिसके बाद सोनू ने धारदार हथियार से गुलफशा पर हमला कर हत्या कर दी.
गुलफशा की लाश मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत सोनू को शक में पकड़ लिया था. काफी पूछताछ के बाद में उसने अपने जुर्म को कबूल कर पूरी कहानी बताई. हत्या में प्रयोग किए हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है. जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिन में छाया अंधेरा, फिर बरसी राहत! लखनऊ में भीषण गर्मी से राहत; लोगों को हो रही दिक्कत
