पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर अपनी सरकार बना ली है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले हो सकता है. 9 मई को रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती होती है.

10 मई से पहले हो सकता शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब बीजेपी की जीत के बाद बंगाल में सरकार के गठन को लेकर भी प्रक्रिया तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक बंगाल में बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है और इसी कारण इस तारीख को काफी महत्व दिया जा रहा है.
दिग्गज नेताओं की होगा बैठक
बताया जा रहा है कि बंगाल में नई सरकार बनने के बाद उसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए बीजेपी के दिग्गज नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक होने की उम्मीद है. इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी, समिक भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और अमित मालवीय जैसे दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. ये नेता गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं.
9 मई हो सकता है बड़ा दिन
सूत्रों की मानें तो यह जरूरी बैठक आज देर रात या फिर कल हो सकती है. बताया जा रहा है कि इसी के साथ बंगाल की संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए शपथ ग्रहण की टाइमिंग पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है. 9 मई को सरकार की शुरुआत के लिए एक बड़ा दिन हो सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि बंगाल में जीत के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई से पहले हो सकता है.
206 सीटें जीतकर बनाई सरकार
आपको बता दें कि इस बार बीजेपी ने बंगाल में इतिहास रच दिया है. बीजेपी ने बंगाल में 206 सीटें जीती हैं, जिसके कारण सत्ताधारी पार्टी TMC सिर्फ 80 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है. वहीं एक सीट पर अभी भी ममता की पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है. आपको बता दें कि भवानीपुर से ममता बनर्जी खुद भी चुनाव हार गई हैं. वहीं चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी बीजेपी के ऊपर 100 सीटों पर मतगणना में धांधली का आरोप लगा रही है.
यह भी पढ़ें- 9वीं मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग! IIIT नागपुर में स्टूडेंड ने किया सुसाइड; पढ़ाई के दबाव में गई एक और जान
