UP Rain Alert: मौसम विभाग ने 6 मई के लिए यूपी के अधिकांश जिलों में झोंकेदार हवाओं और वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है. पढ़िए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल.

आज कैसा है यूपी का मौसम
आज 6 मई को यूपी के अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.
बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, कुशीनगर, अमेठी, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में आंधी-बारिश की संभावना है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं राजधानी लखनऊ में 6 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.
पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी तक अलर्ट
पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी तक मौसम का अलर्ट है. इस दौरान कहीं कहीं आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है.
जानिए नोएडा, कानपुर, मेरठ,प्रयागराज मौसम?
आज यूपी के जिन प्रमुख शहरों में बारिश और आंधी का सबसे ज्यादा असर दिखने वाला है, उनमें नोएडा, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा और आगरा जैसे पश्चिमी जिले शामिल हैं. इसके अलावा आजमगढ़, कुशीनगर, अमेठी, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. इन इलाकों में धूल भरी आंधी चलने और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आंधी और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों से दूर रहें. यह अपडेट किसानों और आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ताकि वे समय रहते अपनी सुरक्षा का प्रबंध कर सकें.
यह भी पढे़ं- नकली ‘पर्सनल सेक्रेटरी’ का असली खेल! कांग्रेस नेता का PA बताकर की ठगी; देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
