उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने शादी समारोह से वापस लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर उसके 3 गोलियां मारीं. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौंसले बुलंद
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं. यहां पुलिस की लगाम के बावजूद भी बदमाश अपनी मनमानी करने से रुक नहीं रहे हैं. ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात हुई है. सूरजपुर थाना क्षेत्र में मौजूद साकीपुर गांव में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
देर रात युवक की हत्या
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में बदमाशों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. यहां बदमाशों ने एक युवक के 3 गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक देर रात में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ है. शादी से वापसी के समय पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
शादी से लौट रहा था युवक
बताया जा रहा है कि देर रात शादी से वापस घर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक को रोका लिया. जिसके बाद बदमाश युवक के साथ गाली-गलौज करने लगे. गाली-गलौज के बाद तुरंत ही बदमाशों ने युवक के ऊपर ताबड़तोड़ फायर कर दिए. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.
पुलिस कर रही मामले में जांच
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का नतीजा मानी जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें- गुजरात में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़! 10 आरोपी गिरफ्तार; बाबा सिद्दीकि हत्याकांड से भी कनेक्शन
