पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि शुभेंदु अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है. इस रिपोर्ट में हम आपको शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं.

शुभेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री को लेकर विधायक दल का नेता चुना जा चुका है. बंगाल में बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शुभेंदु अधिकारी के नाम पर सीएम पद के लिए मुहर लग गई है. हालांकि शुभेंदु अधिकारी के नाम की चर्चा पहले से भी हो रही थी, क्योंकि वे काफी लंबे समय से बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बंगाल में बने हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुभेंदु अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है. इस रिपोर्ट में हम आपको शुभेंदु अधिकारी की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं.
1 करोड़ से कम की नेटवर्थ
आपको बता दें कि चुनाव आयोग को शुभेंदु अधिकारी ने जो हलफनामा सौंपा है उसके मुताबिक शुभेंदु अधिकारी की नेटवर्थ 1 करोड़ से भी कम की है. आपको बता दें कि अधिकारी ने पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल की हुई है और उन्होंने चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में अपनी नेटवर्थ का खुलासा किया है. हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 85.87 लाख रुपए है. साथ ही उनके ऊपर किसी भी तरह का कर्ज नहीं है.
12 हजार रुपए कैश
जानकारी के मुताबिक चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी के पास 12 हजार रुपए कैश और PNB, SBI और IDBI Bank समेत दूसरी बैंकों के खातों में लगभग 7 लाख रुपए जमा हैं. इसके अलावा NSS, Postal Saving में भी उन्होंने लाखों रुपए निवेश किए हुए हैं. शुभेंदु अधिकारी के नाम पर खुले पोस्टल सेविंग अकाउंट में 60 हजार रुपए और किसान विकास पत्र खाते में 2.60 लाख रुपए जमा होने के साथ ही NSC Certificate में लगभग 5 लाख रुपए जमा हैं.
LIC की कई पॉलिसीज में इतने पैसे
इनके अलावा शुभेंदु ने शेयर, बॉन्ड्स में लगभग 14,000 रुपए लगाए हुए हैं. साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने कई LIC पॉलिसीज भी ली हुई हैं, जो सभी लाइफ इंश्योरेंस ऑर्पोरेशन की हैं. इनकी एक पॉलिसी में 6 लाख रुपए जमा हैं साथ ही दूसरी 5 पॉलिसियों को मिलाकर कुल 7 लाख रुपए का निवेश किया हुआ है. जानकारी के मुताबिक उनके पास न ही कोई कार है और न ही कोई बाइक है.
शुभेंदु के पास न कोई कार और न बाइक
आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी के पास किसी भी तरह के सोना-चांदी के गहने भी नहीं हैं. शुभेंदु अधिकारी के पास में अचल संपत्ति के तौर पर 9 लाख रुपए की खेती जमीन है और लगभग 27 लाख रुपए की कीमत की नॉन एग्रीकल्चर लैंड-प्लॉट दर्ज हैं. उनके नाम पर किसी भी तरह की कमर्शियल बिल्डिंग नहीं है. वहीं रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के नाम पर उनके नाम पर 3 घर-फ्लैट हैं. जिनकी कीमत चुनावी हलफनामे में 24.75 लाख रुपए बताई गई है.
यह भी पढ़ें- बंगाल की राजनीति का बदला इतिहास! थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी; कल से संभालेंगे राज्य की कमान
